Rajasthan CET 12th Level Syllabus PDF राजस्थान सामान पात्रता परीक्षा 12वीं लेवल का सिलेबस यहां से डाउनलोड करें राजस्थान समान पात्रता परीक्षा 12वीं लेवल परीक्षा का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा किया जाएगा । राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जल्दी ही राजस्थान सामान पात्रता परीक्षा 12th लेवल के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म आमंत्रित किए जाएंगे । हमारे द्वारा यहां पर आपके लिए राजस्थान सामान पात्रता परीक्षा 12वीं लेवल का सिलेबस की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवा दी है ।

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 Overview
| Recruitment Organization | Rajasthan Staff Selection Board |
| Location | Rajasthan |
| Exam Mode | Offline |
| Name | CET 12th Level |
| Apply Mode | online |
| Category | Rajasthan CET 12th Level Syllabus PDF |
| Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan CET 12th Level Exam Pattern 2026
- राजस्थान सामान पात्रता परीक्षा में प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे तथा सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे ।
- सभी प्रश्न सीनियर सेकेंडरी स्तर के होंगे ।
- प्रश्न पत्र का कुल पूर्णाक 300 अंकों का होगा ।
- प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा ।
- प्रश्न पत्र में कुल प्रश्नों की संख्या 150 होगी ।
Rajasthan CET 12th Level Syllabus in Hindi
राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृतिक, साहित्य, परंपरा और विरासत :-
- प्राचीन सभ्यता :- कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बालथल और बैराठ ।
- स्थापत्य कला के प्रमुख विशेषताएं – किले एवं स्मारक, कलाएं, चित्रकलाएं और हस्तशिल्प ।
- राजस्थान के इतिहास की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं, प्रमुख राजवंश, उनकी प्रशासनिक व राजस्व व्यवस्था, सामाजिक-सांस्कृतिक आयाम ।
- राजस्थान में स्वतंत्रता आंदोलन, राजनीतिक जनजागरण एवं प्रजामण्डल आंदोलन ।
- संत, कवि, योद्धा, लोक देवता एवं लोक देवियां ।
- राजस्थान का एकीकरण ।
- लोक संगीत एवं लोक नृत्य ।
- मेले एवं त्योहार, रीति रिवाज, वेशभूषा तथा आभूषण ।
भारत एवं राजस्थान का भूगोल :-
- भारत के भौतिक स्वरूप :- पर्वत, पठार, मरुस्थल एवं मैदान । प्रमुख नदियां, बांध, झीलें एवं सागर । वन्य जीव एवं अभ्यारण्य ।
- राजस्थान के प्रमुख भौतिक स्वरूप :- जलवायु दशाएं, वनस्पति एवं मृदाएं । नदिया, बांध एवं झीलें । राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन – खनिज सम्पदा, जल-संसाधन, पशु सम्पदा । वन्य जीव, अभयारण्य एवं संरक्षण । जनसंख्या – वृद्धि, घनत्व, साक्षरता एवं लिंगानुपात । प्रमुख जनजातियां । राजस्थान में पर्यटन ।
राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था :-
- भारतीय संविधान की प्रकृति, प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, राज्य की नीति निर्देशक तत्व एवं मौलिक कर्तव्य ।
- राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था – राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग, राज्य मानव अधिकार आयोग, राज्य का मुख्य सचिव, जिला प्रशासन ।
- स्थानीय स्व-शासन एवं पंचायती राज ।
राजस्थान की अर्थव्यवस्था :-
- राजस्थान में कृषि एवं आर्थिक विकास – राजस्थान की प्रमुख फसले, कृषि आधारित उद्योग, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएं, मरु भूमि के विकास संबंधी परियोजनाएं, हस्तशिल्प उद्योग, बेरोजगारी, सूखा और अकाल ।
- राजस्थान के औद्योगिक विकास – प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक क्षेत्र । लघु कुटीर एवं ग्रामोद्योग ।
- राजस्थान के विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, विकास संस्थाएं, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थाएं, पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका ।
- राजस्थान में ऊर्जा के विभिन्न स्रोत – जल विद्युत, तापीय, अणु, पवन एवं सौर ऊर्जा ।
दैनिक विज्ञान :-
- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, ऑक्सीकरण एवं अपचयन अभिक्रिया, उत्प्रेरक ।
- कार्बन तथा कार्बन के महत्वपूर्ण यौगिक, कार्बन के अपरूप, सी.एन.जी., बहुलक, साबुन एवं अपमार्जक ।
- धातु, अधातु एवं इनके प्रमुख यौगिक, सामान्य जीवन में प्रयुक्त कुछ महत्वपूर्ण यौगिक ।
- प्रकाश का परावर्तन व इसके नियम, प्रकाश का वर्ण विक्षेपण, लेंस के प्रकार, दृष्टि दोष तथा उसका निवारण ।
- अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी, भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम, सूचना प्रौद्योगिकी ।
- पर्यावरण अध्ययन – पारिस्थितिकी तंत्र की संरचना, पारिस्थितिकी तंत्र के जैविक घटक, पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा प्रवाह, जैव भू रासायनिक चक्र, जैव प्रौद्योगिकी – सामान्य जानकारी, जैव-पेटेंट, नए पादप किस्मों का परिवर्धन ।
- आनुवांशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली, मेंडल के आनुवंशिकता के नियम, गुणसूत्रों की संरचना, न्यूक्लिक अम्ल, प्रोटीन संश्लेषण का केंद्रीय सिद्धांत, मनुष्य में लिंग निर्धारण ।
- जंतुओं का आर्थिक महत्व, पादपो का आर्थिक महत्व ।
- रक्त समूह, रकतधान, रोगाणु तथा मानव स्वास्थ्य, कुपोषण तथा मानव स्वास्थ्य, मानव रोग – कारण एवं निवारण ।
तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता :-
- वैदिक विधि से पूर्ण संख्याओं का वर्ग, घनमूल, वर्गमूल, घनमूल ।
- अनुपात-समानुपात, प्रतिशतता, लाभ-हानि, साझा, सरल ब्याज, चक्रवर्ती ब्याज, बट्टा ।
- गुणनखंड, बहुपद के गुणनखंड, समीकरण, दो चरों वाले रैखिक समीकरण, समीकरण, लघुगणक ।
- एक बिंदु पर बनने वाले कोण एवं रेखाएं, सरल रेखीय आकृतियां, त्रिभुजो की सर्वांगसमता, समरूप त्रिभुज, करत्तीय निर्देशांक पद्धति, दो बिंदुओं के मध्य दूरियां, दो बिंदुओं के मध्य दूरियों का आंतरिक एवं बाह्य विभाजन ।
- कोण एवं उनके माप, न्यून कोण के त्रिकोणमिति अनुपात, त्रिकोणमिति सर्वसमिकाएं, ऊंचाई- दूरी की सामान्य समस्याएं ।
- समतल आकृतियों का क्षेत्रफल, वृत्त की परिधि एवं क्षेत्रफल, घन, घनाभ, गोले, शंकु एवं बेलन के पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन ।
- आंकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण, केंद्रीय प्रवृत्ति के माप, माध्य विचलन, जन्म-मृत्यु सांख्यिकी एवं सूचकांक ।
- साधारण मानसिक योग्यता ।
- तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक योग्यता ।
सामान्य हिंदी :-
- संधि और संधि विच्छेद ।
- सामासिक पदों की रचना और समास-विग्रह ।
- पर्यायवाची शब्द, विपरीतार्थक (विलोम) शब्द, अनेकार्थक शब्द ।
- उपसर्ग – प्रत्यय ।
- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अव्यय, क्रिया ।
- मुहावरे और लोकोक्तियां ।
- वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द ।
- अंग्रेजी के परिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिंदी शब्द ।
- कार्यालयी पत्रों से संबंधित ज्ञान ।
सामान्य अंग्रेजी :-
- Tenses / Sequence of tense.
- Voice : Active and Passive.
- Narration : Direct and Indirect.
- Use of Prepositions.
- Use of Articles and Determiners.
- Synonyms.
- Antonyms.
- Comprehension of a given passage.
- One word substitution.
- Knowledge of writing letters : Official, Demi Official, Circulars and Notices.
कंप्यूटर का ज्ञान :-
- Characteristics of Computers.
- MS-Office (Exposure of Word, Excel/Spread Sheet, Power Point).
- Computer Organization including RAM, ROM, File System, Input & Output Devices.
समसामयिक घटनाएं :-
- राजस्थान, भारतीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की प्रमुख समसामयिक घटनाएं एवं मुद्दे ।
- खेल एवं खेलकूद संबंधी गतिविधियां ।
- वर्तमान में चर्चित व्यक्ति, स्थान एवं संस्थाएं ।
Rajasthan CET 12th Level Syllabus PDF Important Links
| Rajasthan CET 12th Level Syllabus PDF | Download Now |
| Official Website | Click Here |
| Rajasthan CET 12th Level Exam Date 2026 | Click Here |
| Rajasthan CET Graduation Level Exam Date 2026 | Click Here |